Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन हिंसा : कोलकाता पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोचा, गिरफ्तारियों की संख्या 16 हुई

हिंसा के संबंध में हेयर स्ट्रीट और एंटाली थानों में कुल सात प्राथमिकी दर्ज की गई हैं

27 Jul 2026

नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन हिंसा : कोलकाता पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोचा, गिरफ्तारियों की संख्या 16 हुई

कोलकाता। नीट पेपर लीक के विरोध में निकाले गए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में कोलकाता पुलिस ने सोमवार को दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पार्क सर्कस के कराया निवासी वकार आजम (35) और गार्डन रीच के नदियाल थाना क्षेत्र निवासी जावेद अख्तर (32) के रूप में हुई है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि दोनों ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किए गए पांच आरोपितों को एस्प्लेनेड स्थित डोरिना क्रॉसिंग ले गई, जहां घटनाक्रम का पुनर्निर्माण कराया गया। इस दौरान आरोपितों को पुलिस सुरक्षा के बीच घटनास्थल तक पैदल ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनाओं के क्रम और प्रत्येक आरोपित की भूमिका की पुष्टि के लिए यह प्रक्रिया अपनाई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच वीडियो फुटेज, डिजिटल साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आगे बढ़ रही है। यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो और गिरफ्तारियां भी की जाएंगी।
घटनास्थल पर ले जाए गए पांच आरोपितों में मोहम्मद अफरोज भी शामिल था। विधानसभा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी हिंसा में शामिल लोगों का उल्लेख करते हुए अफरोज का नाम लिया था। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पूर्व नियोजित थी।
राज्य सरकार का कहना है कि हिंसा में चिन्हित कम से कम 70 लोग न तो छात्र हैं और न ही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्य। उनका नीट पेपर लीक विरोध आंदोलन से भी कोई सीधा संबंध नहीं था।
पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने तथा हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे उसकी किसी भी संगठन से संबद्धता क्यों न हो।
इस मामले में राज्य सरकार ने हाल ही में लागू पश्चिम बंगाल सार्वजनिक सुरक्षा एवं समाज विरोधी गतिविधि नियंत्रण अधिनियम, 2026 के तहत कार्रवाई शुरू की है। मुख्यमंत्री ने भी हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ इस नए कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
उल्लेखनीय है कि, नीट पेपर लीक के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और अन्य वामपंथी छात्र संगठनों ने प्रदर्शन मार्च निकाला था। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने भी शहर में अलग से प्रदर्शन आयोजित किया था।
प्रदर्शन के दौरान कई पत्रकारों पर हमला किया गया। उन पर जूते और बोतलें फेंकी गईं। पुलिस के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने की कोशिश की गई। हिंसा के संबंध में हेयर स्ट्रीट और एंटाली थानों में कुल सात प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन हिंसा
हिंसा के संबंध में हेयर स्ट्रीट और एंटाली थानों में कुल सात प्राथमिकी दर्ज की गई हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News